डीजीपी यूआर साहू पहुंचे सीएम आवास, अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़े मसलों पर चर्चा
Desk News 9 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में आईएएस के तबादलों के बाद अब सूबे के विभिन्न जिलों में आईपीएस बदलने की चर्चाएं जोरों पर है। सोमवार सुबह डीजीपी साहू मुख्यमंत्री आवास पहुंचे है। जिसका कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

उल्लेखनीय है कांग्रेस शासन में लगे जिलों ओर प्रदेश के आईपीएस अधिकारियों को लेकर सरकार पूरी तरह संतुष्ट नही है। इसी मामले को लेकर कई दिनों से पुलिस प्रशासन में भी अंदाजा लगाया जा रहा था। सोमवार सुबह राज्य के कार्यवाहक डीजीपी साहू मुख्यमंत्री आवास पहुँचे और मुख्यमंत्री से कानून व्यवस्था, अपराध समेत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर रहे है। बताया गया कि काफी समय से जमे पुलिस अधिकारियों के कार्यो की भी समीक्षा होगी और उनकी कार्यशैली को लेकर नए एसपी की तैनाती संभव है।
याद रहे आईएएस बदले जाने के बाद अब सरकार नए सिरे से आईपीएस के तबादले कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक ये सूची जल्द जारी हो सकती है।


