Desk News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा कनिष्ठ निजी सहायक (हिन्दी) के 30 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रारुप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए 9 फरवरी को दोपहर एक बजे से 9 मार्च को शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
चयनित अभ्यर्थी नियमानुसार दो वर्ष की अवधि तक रूपए 23 हजार 700 रुपए प्रतिमाह पारिश्रमिक पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में रहेंगे। परिवीक्षा काल सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार पे-स्केल रूपए 33,800 – 1,06,700/- संदेय होगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आवेदको।को राजस्थान उच्च न्यायालय कर्मचारी सेवा नियम-2002 (यथा संशोधित) विस्तृत विज्ञापन, ऑनलाइन आवेदन करने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने के सम्बन्ध में जारी निर्देशो का सावधानी पूर्वक अध्ययन करना होगा, जो कि राजस्थान उच्च नयायालय की अधिकृत वेबसाइट http://www.hcraj.nic.in पर उपलब्ध है। उक्त भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में आवश्यकता होने पर प्रतिवेदन, प्रार्थना पत्र रजिस्ट्रार (परीक्षा) राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर को संबोधित कर प्रेषित कर सकते हैं।



