Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सारदडा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से कक्षा 6 से आठवीं तक के सभी 52 छात्र-छात्राओं का पीएम श्रीहरित विद्यालय भ्रमण के तहत फील्ड विजिट करवाया गया।
अध्यापक सोहन बरवड़ ने बताया कि भ्रमण दल को पीईईओ चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, प्रधानाध्यापिका मेहरुन्निसा मंसूरी तथा एसएमसी के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल ने देवली के पास स्थित बोरडा गणेशजी धार्मिक स्थल का विजिट किया। विद्यार्थियों के दल को यहां की भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी दी गई। गणेशजी मंदिर में बच्चों को प्रसादी वितरित की गई। इसी तरह दल ने देवली के अटल उद्यान सहित श्रीमहावीर उद्यान का भी भ्रमण कर पेड़ पौधों की जानकारी ली। वहीं जयपुर रोड स्थित एक पॉलीहाउस में पौध शालाओं में विद्यार्थियों को हरियाली और पर्यावरण के प्रति जानकारी दी गई।



