परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा थाना क्षेत्र में लापरवाही और तेज रफ्तार का मामला सामने आया है। इसे लेकर परिवादी सत्यनारायण बैरवा निवासी बड़ला ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।
इसमें बताया कि उनके पिता गोपाल बैरवा गत 3 जून को दोपहर करीब 2 बजे मोटरसाइकिल से पेट्रोल लेने रामथला चौराहा से इंडियन पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सामने से आए एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय निवासी राजवीर गुर्जर ने वहां पहुंचकर घायल को नजदीकी उपचार केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें पहले केकड़ी और बाद में अजमेर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घटना के समय सत्यनारायण ने आरोपी के ट्रैक्टर की मोबाइल से फोटो भी ली थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सीताराम गुर्जर को सौंप दी है।
Crime News : पेंशन दिलाने के नाम पर महिला से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
socai news :“एक झटके में छिन गए दोनों हाथ, अब परिवार के भविष्य की चिंता”




