Desk News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इंडिया रीजनल रूरल बैंक एप्लाईज एसोसिएशन (अरेबिया) के आह्वान पर 23 फरवरी को बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कर्मचारी अपनी 8 सूत्रीय राष्ट्रीय मांगो के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।
अरेबिया यूनियन की टोंक सवाईमाधोपुर क्षेत्रीय इकाई के सदस्य बृजेश कुमार मीणा, दिलीप नागर, दूनी ब्लॉक के डूंगर सिंह मीना ने बताया कि केंद्र सरकार उनकी मांगो का समय रहते समाधान नही करती है तो केंद्रीय संगठन के आह्वान पर आंदोलन के अगले चरण में 27 व 28 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। संगठन की मुख्य मांगो में कर्मचारियो की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती, स्पॉन्सर बैंक के हस्तक्षेप को खत्म कर राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को परमानेंट नियुक्ति देने आदि शामिल है।



