Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी गुरुवार रात यहां स्थित पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना बंधाई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व मंत्री सैनी से मिले तथा उनकी माता लाली देवी की निधन की जानकारी ली। सैनी ने बताया कि उनकी माता 94 वर्ष की थी तथा कुछ दिन अस्वस्थ रही। जोशी ने दिवंगत लाली देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना बंधाई। इससे पूर्व बुधवार को पूर्व मंत्री डॉ. नाथू सिंह गुर्जर भी आंवा पहुंचे थे। जिन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।


