Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationसीबीईओ ने आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया

सीबीईओ ने आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने गुरुवार को देवली ब्लॉक के आधा दर्जन सरकारी स्कूलों का औचक व संबलन निरीक्षण किया। सीबीईओ मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंहपुरा में प्रार्थना सभा का अवलोकन किया।

छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा, सामान्य विज्ञान, बोर्ड परीक्षा की प्रभावी तैयारी करने के लिए मार्गदर्शन दिया। वहीं विषय अध्यापकों को पाठ्यक्रम रिवीजन करने तथा मॉडल पेपर हल कराने के निर्देश दिए। इसी तरह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा (चंदवाड़), राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा, बालूंदा, बालागढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवाड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालूंदा, बडोली का निरीक्षण किया। उन्होंने एमडीएम रिकॉर्ड देखा, वर्कबुक हल कराने को कहा तथा बच्चों का शैक्षणिक स्तर जांचा। संस्था प्रधानों को विद्यालय का संचालन समय पर करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d