Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsसृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई

सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई

दुर्गालाल जांगिड़ तीसरी बार अध्यक्ष बने, गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित विश्वकर्मा छात्रावास भवन में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गई। विश्वकर्मा जांगिड़ समाज के अध्यक्ष दुर्गालाल जांगिड़ ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जयपुर रोड स्थित छात्रावास में कई कार्यक्रम हुए।

इस दौरान सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। जयंती पर महिलाओं ने भगवान विश्वकर्मा के गीत गाए। वहीं समाज अध्यक्ष दुर्गालाल की मौजूदगी में गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। छात्रावास के नवनिर्माण आदि को लेकर कई निर्णय लिए गए। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दुर्गालाल जांगिड़ को लगातार तीसरे वर्ष भी अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान समाज व कार्यकारिणी के महेश जांगिड़, राजू जांगिड़, प्रेमचंद जांगिड़, भंवरलाल (कुशलपुरा) एवं भंवरलाल जांगिड़, रूप नारायण जांगिड़ सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं जांगिड़ समाज के लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि भगवान विश्वकर्मा को जांगिड़ व पांचाल समाज आराध्य देवता के रूप में पूजते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d