रवि कुमार मीणा होंगे तहसीलदार
Jahazpur News 23 फरवरी (आज़ाद नेब) प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 396 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें सहायक भू प्रबंध आयुक्त (जयपुर) रजनी मीणा को जहाजपुर एसडीएम लगाया गया।
इससे पूर्व रजनी मीणा टोंक जिले के उनियारा में उपखंड अधिकारी पद पर सेवाएं दे चुकी है। उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह को सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में उपखंड अधिकारी लगाया गया है। उपखंड कार्यालय में एसडीएम पद आने वाली रजनी मीणा तीसरी महिला अधिकारी होंगी। इससे पुर्व में वंदना खोरवाल ओर अनिता धरतवाल एसडीएम रह चुकी है। इसी तरह समीप देवली में तहसीलदार रह चुके रवि कुमार मीणा जहाजपुर के नए कार्यपालक मजिस्ट्रेट व तहसीलदार होंगे।



