Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessटीवीएस आइक्यूब स्कूटर के प्रति ग्राहकों का बढ़ता रुझान

टीवीएस आइक्यूब स्कूटर के प्रति ग्राहकों का बढ़ता रुझान


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टीवीएस के इलेक्ट्रिक आइक्यूब स्कूटर की राजस्थान मोटर्स टीवीएस देवली में बिक्री बढ़ी है। शोरूम संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि अब तक दो दर्जन से अधिक स्कूटर बिक चुके हैं।

वही कस्टमर से बेटर रिस्पांस मिला है। यह स्कूटर 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। आइक्यूब बेस व आईक्यूब एस मॉडल में है। वहीं स्कूटर के ग्रे, रेड, व्हाइट, येलो कलर उपलब्ध है। टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.4 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। स्कूटर की अधिकतम स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। वहीं फुल चार्ज में यह 100 किमी से अधिक चलता है। आईक्यूब इलेक्ट्रिक 4.2 सेकंड में शून्य से 40 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ता है। टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर में जियो-फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्थिति, नेविगेशन सहायता, अंतिम पार्क स्थान, इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट सहित सुविधाएं हैं।

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक डिज़ाइन स्टाइलिश, सूक्ष्म और कार्यात्मक है। इन सब तकनीक के साथ टीवीएस का विश्वास जुड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d