Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला गई पीहर, पीछे से सूने मकान में हजारों रुपए की चोरी

महिला गई पीहर, पीछे से सूने मकान में हजारों रुपए की चोरी

“मामला दर्ज”


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की अंसारी कॉलोनी में गत 28 मई की रात को अज्ञात चोरों ने कारगुजारी करते हुए सूने मकान के ताले तोड़ हजारों रुपए की नकदी समेत आभूषण चुरा लिए।

घटना का पता दूसरे दिन सुबह लगा जब मकान मालकिन घर लौटी। मामले की 29 मई को हनुमान नगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के अनुसार अंसारी कोलोनी कोटा रोड निवासी इस्लाम बानो पत्नी इरशाद मोहम्मद 28 मई शाम को अपने मकान के ताले लगाकर किसी काम से पीहर पेच की बावड़ी गई थी। इस दौरान घर पर कोई नही था। दूसरे दिन सुबह 9 बजे वह वापस घर आई तो मकान के ताले टूटे मिले व घर मे सामान अस्त व्यस्त मिला। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक चोरों ने करीब 20 हजार रुपए की नकदी, सोने का बिस्किट, एक तोले की चेन, एक तोले की कानो की बाली, चांदी के कड़े, तीन जोड़ी पायल समेत आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d