Jahazpur News 23 जून (आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसने पकड़े जाने के भय से भागने की कोशिश भी की।
थाना पुलिस के एएसआई भागचंद वैष्णव ने बताया कि शनिवार देर रात गश्त के दौरान सुचना मिली कि चावंडिया चौराहे के समीप शाहपुरा रोड़ पर स्थित बंगाली ढ़ाबे पर एक युवक खाना खाने आया। जिसके पास पिस्टल देखी गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख कर जालमपुरा निवासी आशाराम पुत्र रणजीत सिंह मीणा वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे धर-दबोचा। युवक के पास से अवैध पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
Crime News : हनुमानजी की प्रतिमा खंडित की, ग्रामीणों ने दी रिपोर्ट



