Jahazpur News 25 जून (आज़ाद नेब) राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधीश फरजन्द अली सोमवार शाम एक निजी आयोजन में भाग लेने के लिए जहाजपुर आए।
दरअसल जहाजपुर के अधिवक्ता पंकज पंचोली के माता पिता के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में न्यायाधिपति अली जहाजपुर पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार गौड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट सरोज चौधरी, अधिवक्ता दीपक पंचोली, हेमेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोगो ने उनका स्वागत किया। न्यायाधीश ने भी सहजता के साथ सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।


