Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsराष्ट्रीय लोक अदालत : सैकड़ो प्रकरणों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत : सैकड़ो प्रकरणों का निस्तारण


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिशा शर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी दुर्गा प्रसाद की बैंच द्वारा न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत हुआ। यहां 133 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल एवं न्यायिक न्यायालयों से कुल 392 प्रकरण रखे। जिनमें कुल 70 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से निस्तारण हुआ। न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के 178 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए। जिनमें से 28 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 9 लाख 62 हजार 575 रूपए दिलाए गए। इसी प्रकार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली में कुल 162 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 15 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 8 लाख 43 हजार 261 रूपए दिलवाए गए। ग्राम न्यायालय देवली में कुल 52 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 27 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उक्त लोक अदालत में रीडर पुष्पेन्द्र अग्रवाल, महेश लक्षकार, भजनलाल मीणा, सुरेन्द्र शर्मा, बृजमोहन शर्मा आदि ने सहयोग किया।

“45 लाख 37 हजार के अवार्ड जारी”

राजस्थान राज विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार शनिवार को दूनी न्यायालय में लोक अदालत हुई। मजिस्ट्रेट माधवी गोस्वामी की मौजूदगी में लोक अदालत में बेंच के सदस्य के रूप में भगवान सिंह सोलंकी ने कार्य किया। यहां उपस्थित पक्षकारों को समझाईश कर राजीनामा करने के लिए प्रेरित किया। लोक अदालत में रेफर किए गए 694 प्रकरण में से 173 प्रकरण फौजदारी, 38 वैवाहिक विवाद के, 4 दीवानी विविध प्रकरण एनआई एक्ट 10, धन वसूली संबंधित 113 प्रकरणों का निस्तारण कर 45 लाख से 37 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में पवन कुमार शर्मा, देवलाल मीणा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, श्याम सुंदर मीणा, भानु प्रतापसिंह, मनीष यादव, शिवप्रसाद शर्मा आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d