-
लोगों का जताया आभार
-
टंकी निर्माण की घोषणा की
Deoli News 27 (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि धार्मिक कार्यकमों से समाजिक समरसता बनी रहती है और ईश्वरीय शक्ति हमें काम करने की शक्ति देती है। मंत्री कन्हैयालाल व नवनिर्वाचित विधायक राजेन्द्र गुर्जर रतनपुरा में अखण्ड रामायण पाठ के समापन समारोह में शामिल हुए।
मंत्री चौधरी ने कहा कि देश की डबल इंजन की सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरे करने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों की मांग पर रतनपुरा ग्राम में पेयजल टंकी निर्माण की घोषणा की। वहीं उपचुनाव में भाजपा को विजय बनाने पर ग्रामीणों का आभार जताया। नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि समर्थन के लिए वे सभी ऋणी है। विधायक ने इस ग्रामीणों की रोड की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व सरपंच रामचंद्र गुर्जर, विमल जैन, बनवारी चौधरी, पदम बीजवाड़, सत्यनारायण धाकड़, महेश नामा, दशरथ शर्मा, अजय सिंह शक्तावत ऋतुराज, सरपंच राजेंद्र धाकड़, उदय सिंह सांसी, धनराज धाकड़, सरपंच भंवर कुमावत आदि मौजूद थे।


