अजय खटीक नगर अध्यक्ष नियुक्त
Jahazpur News 27 नवम्बर (मोहम्मद आजाद नेब) दलित, पिछड़े व आदिवासियों के लिए कार्यरत भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष नरेश कुमार रेगर ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है।
कार्यकारिणी में अजय खटीक को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी तरह उपाध्यक्ष महेंद्र मेघवंशी, सिंधा घांचा, उदय लाल बैरवा, ओमराज खटीक, सचिव पद पर अनिल घारू, मीडिया प्रभारी विकास रेगर, प्रचार प्रसार मंत्री, रामलाल मेघवंशी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल रेगर को नियुक्त किया है।


