Jahazpur News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर स्थित नो चौक हायर सेकेंडरी परिसर में मंगलवार रात श्रीश्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें देर रात तक भजनों की बयार बही। कार्यक्रम से जुड़े एवं मंडल के देवकरण पंचोली ने बताया कि जय श्रीश्याम मित्र मंडल जहाजपुर के तत्वाधान में वैतरणी एकादशी पर विशाल और भव्य श्याम भजन संध्या हुई।
इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पूरी तरह सजाया गया। जिसके बीच खाटू नरेश का विशाल और दिव्य, मनमोहक दरबार लगाया गया। प्रभु का यह श्रृंगार हर श्याम प्रेमी की आंखों में बस गया। भजन संध्या में गौतम शर्मा ने वीर हनुमाना अति बलवान, आयो सांवरिया सरकार, सांवरिया सेठ दे दे और मंदसौर से हर्षिता कड़ौतिया ने जरी की पगड़ी बांधे, घुंघिटियों आड़े आगे, श्रीराम जानकी बैठे हैं, मीरा बाई एकली खड़ी आदि भजनों से श्याम बाबा को रिझाया। भजनों पर श्रोता झूम उठे और नृत्य करने लगे। भजन संध्या रात को 3 बजे तक चली। भजन संध्या में जय श्री श्याम मित्र मंडल के राजेश सोनी, अमित झवर, विकास टेलर, सचिन माहेश्वरी, शुभम तिवाड़ी, विकास पंचोली, पीयूष वैष्णव, सुनील लड्डा, बसंत डानी, शिव मालू, मुकेश टेलर, महेश सोनी सहित समग्र हिंदू समाज जहाजपुर था। भजन संध्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।



