Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला और उसके ससुर के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज

महिला और उसके ससुर के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज


Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के चांदली की झोपड़ियां निवासी एक महिला ने स्वयं तथा अपने ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ देवली थाने थाने में मंगलवार रात मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में काली पत्नी खुशीराम गुर्जर निवासी चांदली की झोपड़ियां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि वह अपने ससुर के साथ गत 21 नवंबर को शाम 6 बजे अपने घर आ रही थी। इस बीच धर्मराज गुर्जर, विमल गुर्जर, जमनालाल गुर्जर, देवलाल, सीता पत्नी घीसालाल, लादी पत्नी देवकरण, जगदीश की पत्नी आत्माराम, आशा पत्नी हेमराज समेत लोग आए। जिन्होंने पीड़िता व उसके ससुर के साथ मारपीट करने लग गए। जिससे पीड़िता के ससुर बाइक से नीचे गिर गए। महिला ने आरोप लगाया कि वहीं मौके पर धर्मराज, विमल, जमनालाल, देवलाल ने पीड़िता के साथ मारपीट कर इधर-उधर घसीटा और छोड़कर भाग गए। रिपोर्ट में आरोप लगाया की कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद है। जिन्होंने उनके घर पर आकर जान से मारने की धमकी भी दी और प्रार्थियों का एक सोने का मांदलिया तोड़कर ले गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के जिम्मे की है। वही पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d