Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार रात दो युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध मंगलवार दोपहर मामला भी दर्ज हुआ था।
सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में रात करीब 10 से 11 बजे के बीच जयपुर रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से इन युवको को गिरफ्तार किया है। इनमें संजय सिंह और राजेंद्र सिंह मीणा निवासी देवीखेड़ा है। यह दोनों भाई है। जिनके विरुद्ध मंगलवार को मामला दर्ज हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को फिलहाल शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों भाइयों का मेडिकल कराया है।



