Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर के निर्देश अनुसार राजकीय महाविद्यालय देवली में स्नातकोत्तर (पूर्वार्ध, सेमेस्टर प्रथम) नियमित, हिंदी साहित्य एवं इतिहास विषय रिक्त स्थानों के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राचार्य ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन कॉमन एडमिशन फॉर्म के माध्यम से 5 दिसम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट अथवा महाविद्यालय से एकीकृत प्रवेश आवेदन पत्र (कॉमन एडमिशन फॉर्म) डाउनलोड कर कार्यालय समय में महाविद्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर है। इसी प्रकार स्नातक पार्ट-द्वितीय (सेमेस्टर थर्ड) एवं स्नातक पार्ट-तृतीय तथा स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढाकर 5 दिसम्बर तक की गई है। विद्यार्थी निर्धारित समय तक ईमित्र पर फीस जमा करवा सकते हैं।



