Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअजमेर रेंज में बीते 3 महीनों में अपराधों में आई कमी, नवाचार...

अजमेर रेंज में बीते 3 महीनों में अपराधों में आई कमी, नवाचार को सराहा

अतिरिक्त मुख्य सचिव( गृह) ने ली बैठक


Desk News 27 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीते 3 महीनों में अजमेर रेंज के 7 जिलों में अपराधों में कमी को लेकर व पुलिस के नए नवाचार ” ई सुनवाई” से पीड़ित लोगों को मिल रही राहत को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनन्द कुमार ने पुलिस प्रशासन की सराहना की तथा अन्य रेंज को भी अजमेर रेंज में किए जा रहे नवाचारों को अपनाने को कहा।

उल्लेखनीय है कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार ने अजमेर रेंज कार्यालय को दोरा किया व रेंज कार्यालय में ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अजमेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान महिला अपराध 13 फीसदी, एसटी एससी अपराधों में 15 फीसदी व अन्य अपराधों में 10 फीसदी अपराधों में कमी आई है। इसके अलावा रेंज में बहुचर्चित गैंग बलवाराम का सफाया करने में पुलिस को सफलता मिली है, जो बड़ी उपलब्धि है। समीक्षा के दौरान सामने आया कि तीन महीने पहले अजमेर रेंज अपराध की दृष्टि से 12 वी रेंक पर था,

जो अब घटकर 5 वी रेंक पर आ गया है। जो पुलिस प्रशासन की बड़ी सफलता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार ने उक्त तथ्यों की सराहना की और खासकर नवाचार ” ई सुनवाई” को सबसे शानदार कदम बताते हुए प्रदेश की पुलिस को इसका अनुसरण करने की सलाह दी।

ई सुनवाई हुई

अजमेर रेंज की ई सुनवाई के तहत पुलिस प्रशासन को ईमेल के जरिए अपनी शिकायत, पीड़ा लिखनी होती है, जिसके प्राप्त होने पर रेंज की पुलिस के अधिकारियों को ई शिकायत की तय अवधि में जांच कर मामलों का निस्तारण करना पड़ता है। रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि इस नवाचार के जरिए दूरदराज गांवों में बैठे पीडितो को पुलिस थानों पर जाने की जरूरत नही पड़ती ओर ऐसी शिकायतों पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचकर पीड़ित की शिकायत का निस्तारण करते है। जिससे गरीब लोगों को भटकना नही पड़ता।

रेंज कार्यालय में हुई बैठक में रेवेन्यू बोर्ड के अध्यक्ष हेमंत गेरा, आईएएस अमिशेष खन्ना, अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा, अजमेर नगर निगम कमिश्नर देवतदान, अतिरिक्त आयुक्त नित्या समेत कई जिले के सभी आरएसएस, आरपीएस समय बड़े अधिकारी उपस्थित थे। इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अजमेर जिला कारागार, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल का भी निरीक्षण किया। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार को अजमेर रेंज कार्यालय पहुँचने पर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d