Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में स्थानीय सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर की जीत होने पर मंगलवार रात नासिरदा गांव में खुशी मनाई गई।
जीत के जश्न को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिन्होंने पार्टी के नारे लगाए और भाजपा प्रत्याशी के जीत पर खुशी व्यक्त की। वक्ताओं ने इस जीत को आम कार्यकर्ता व मतदाताओं की जीत बताया है। जिसकी बदौलत पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की और लड्डू का वितरण कर जीत की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात नवनिर्वाचित विधायक देवली शहर व ग्रामीण इलाके के दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। देवली में यह स्वागत कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला परिसर में होगा। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गुर्जर ने 41 हजार 121 मतों से जीत हासिल की थी।



