Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsसंविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई

संविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई


Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।

मुख्य वक्ता उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना उसकी आत्मा हैं। ये हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध करवाता है। सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ संविधान के कानूनो और नियमों का पालन करना होगा।व्याख्याता रामलाल बैरवा, शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि “वर्तमान परिदृश्य में अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की हुई। इसमें प्रथम स्थान आरती मीणा द्वितीय स्थान प्रेरणा एवं दीपेश्वर शर्मा और तृतीय स्थान बबलू बैरवा ने प्राप्त किया। संविधान के मूल अधिकार, कर्तव्य, प्रस्तावना आदि विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम स्थान खुशीराम बैरवा एवं कन्नु कंवर, द्वितीय स्थान राधिका गुर्जर एवं तृतीय स्थान सुजल जांगिड़ एवं एकता कुमावत ने प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षक अशोक शर्मा ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d