Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपचुनाव में स्थानीय सीट से नवनिर्वाचित हुए विधायक राजेंद्र गुर्जर 27 नवम्बर रात 7:15 बजे देवली आएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विधायक का स्वागत करेंगे।
तय कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार विधायक निर्वाचित होने के बाद गुर्जर के देवली आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। यह स्वागत कार्यक्रम गांधी पार्क के पास स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रात सवा 7 बजे होगा। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। इस दौरान केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले विधायक अपरान्ह 3 बजे जैन धर्मशाला माणक चौक नासिरदा में मंडल की बैठक में शामिल होंगे। वहीं इससे पूर्व दोपहर एक बजे जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के साथ रतनपुरा कॉलोनी में चल रही रामचरितमानस के 108 पाठ के उद्यापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।



