ज्ञापन सौंपा
Jahazpur News 30 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) गौशाला की आड़ मे आरक्षित भूमि हुए अतिक्रमण हटाने के कार्य को सराहनीय बताते हुए ग्राम पंचायत रावतखेड़ा के ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन व गोपीचंद मीणा की प्रशंसा के नारे लगाए और मुख्यमंत्री व जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि बनास चौराहे पर स्थित गोपाल गौशाला जिस पर जहाजपुर के कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन द्वारा गौशाला के बाहर के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। अब पंचायत के ग्रामीण इस गौशाला को अपने कब्जे में लेना चाहते है। ग्राम पंचायत रावतखेड़ा को गौशाला की देखरेख करने मे सक्षम है। गौशाला का सम्पूर्ण रिकॉर्ड जब्त कर, पंचायत को सौंपने तथा प्रशासन द्वारा पंचायत के व्यक्तियों को कमेटी गठित की जाए, ताकि गौशाला सुचारू रूप से चल सकें। इसी तरह अन्य ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत रावतखेड़ा के व्यक्तियों मुकेश बारेठ, सरपंच पति जसवंत सिंह तथा अन्य 10-15 व्यक्ति गौशाला में पंचायत की आवारा गायों को लेकर गौशाला गए। लेकिन वहां पर मौजूद गौशाला अध्यक्ष पंकज शर्मा, बनवारी सोनी, मनोज अग्रवाल तथा अन्य कमेटी के सदस्य आए तथा आते ही गाली-गलौज करने लग गए तथा गायों को भगा दिया गया। जिससे ग्रामवासियों की भावनाएं आहत हुई है। इन व्यक्तियों के खिलाफ जातिगत अपमानित करने का मामला दर्ज कराने की मांग की है।
लोगों ने प्रशासन द्वारा हटाएं गए अतिक्रमण की सराहना की। इस दौरान सरपंच हरिना देवी मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सौरभ मीणा, पूर्व उपसरपंच ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण मीणा, मुकेश राव, भेरूलाल मीणा, जितेन्द्र रेगर, सुरेन्द्र मीणा आदि थे।


