Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता का संदेश दिया

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता का संदेश दिया


Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। भाजपा स्थापना दिवस के दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व जिला मंत्री रामकिशन सैनी, जितेंद्र चौधरी, लेखराज वर्मा कार्यक्रम के संयोजक अनिल सुवालका, सहसंयोजक महावीर प्रसाद माली ने सरस्वती माता के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूती के लिए कार्यक्रमों को एकजुट रहने का संदेश दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य योजना को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया। विधायक ने बताया कि ईआरसीपी योजना के तहत बीसलपुर परियोजना, ईसरदा बांध परियोजना, गलवा बांध आदि को जोड़ा जाएगा। जिससे किसानों को पीने का व सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सके। सड़कों का जाल भी बिछाया जाएगा।

हर घर नल योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पानी पहुंचाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी नीति और नैतिकता पर चलने वाली पार्टी है। सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना होगा। साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक राजेंद्र गुर्जर से मिले और उनको समस्या बताई।कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान योगेंद्र सिंह राजावत, सुमित नामा, गोपाल धाकड़, बद्री नरूका सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d