Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident News50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला, पुत्र ने दी कृषि कार्य...

50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला, पुत्र ने दी कृषि कार्य के दौरान मौत की रिपोर्ट

पुलिस जांच में जुटी, जबकि मौके पर शव पेड़ से लटका मिला


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड दौलता मोड निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है। हालांकि मृतक के पुत्र रोहित पुत्र मदनलाल मीणा ने अपने पिता की मौत कृषि कार्य के दौरान होना बताया। लेकिन मौके की स्थित कुछ और बया कर रही हैं।

इसे लेकर मृतक के पुत्र ने देवली पुलिस को रिपोर्ट दी है। लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक मदनलाल पुत्र जगन्नाथ मीणा निवासी दौलता मोड है, जो खेत के एक पेड़ पर झूलता हुआ पाया। जिसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर देवली थाने के सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को देवली चिकित्सालय लाकर मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन मृतक मदनलाल के पुत्र रोहित मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता रविवार रात 10 से 11 के बीच खेत पर कृषि कार्य करने गए थे।

वहीं सुबह तक नहीं लौटे। सुबह खेत पर जाने पर लेखराज और महादेव मीणा निवासी दौलता के खेत पर उसके पिता मदनलाल तारों में फंसे हुए दिखाई दिए। जिनकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार से रिपोर्ट ले ली है और जांच कर रही है। पोस्टमार्टम से जुड़े चिकित्सक डॉ. चैतन्य प्रकाश मीणा का कहना है कि गले पर निशान है। गले की हड्डी टूटी हुई है और शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही स्थिति का पता लगेगा।

थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर का कहना है कि मृतक के पुत्र ने कृषि कार्य के दौरान मौत होने की रिपोर्ट दी है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d