Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsलूट के पीड़ित परिवार से मिले स्थानीय सांसद, बीजेपी सरकार को कोसा

लूट के पीड़ित परिवार से मिले स्थानीय सांसद, बीजेपी सरकार को कोसा

  • परिवार को दिलाया मदद व कार्रवाई का भरोसा

  • सरकार की कार्य प्रणाली को कमजोर ठहराया


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बावड़ी बालाजी परिसर स्थित स्टेशनरी व्यापारी सुरेंद्र गोयल के यहां पिछले दिनों हुई लूट की वारदात के मामले में सोमवार सुबह सांसद हरिश्चंद्र मीणा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने लूट की पीड़िता और परिजनों से बातचीत की। लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर उन्होंने निशाना साधा।

सोमवार सुबह सांसद कांग्रेस नेताओं के साथ बावड़ी बालाजी परिसर पहुंचे। यहां पर उन्होंने लूट की पीड़िता अर्पिता गोयल उनके पति सुरेंद्र गोयल से वारदात की समूची जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि किस तरह से आरती के वक्त तीन नकाबपोश बदमाश हथियार समेत उनके घर में घुसे तथा उन्होंने अर्पिता गोयल, उनकी महिला कर्मचारी और बच्चे को बंधक बना लिया। वहीं जाते वक्त सोने का मंगलसूत्र और मांदलिया लूट कर ले गए।

सांसद ने थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर से प्रकरण की प्रोग्रेस जानी और जल्द बदमाशों को पकड़ने के लिए कहा। सांसद हरिश्चंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार में मंदिर सुरक्षित है न महिलाओं के मंगलसूत्र। घर में मौजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो दूसरी जगह पर क्या अपेक्षा की जा सकती है। कांग्रेस सरकार में इस तरह की ढिलाई कभी नहीं बरती गई। जबकि मौजूदा जनप्रतिनिधि यहां पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं आए। वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी से बात करेंगे तथा मामले का खुलासा करने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कहेंगे।

लेकिन उन्होंने शहर के बीचो-बीच थाने के समीप हुई इस घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस बीच मीडियाकर्मी विनोद धर्मानी ने थाने पर नफरी कम होने की समस्या भी बताई। लेकिन सांसद ने इसे सरकार की खामी बताया। इसके बाद स्थानीय सांसद बस स्टैंड के बाद स्थित कपड़े के व्यापारी पदम चंद जैन और उनके समीप गायत्री क्लॉथ स्टोर पर गए। जहां एक सप्ताह में चोर दोनों दुकानों पर दो-दो बार चोरी का प्रयास कर चुके हैं। यहां आस-पास के दुकानदार अब भयभीत है कि कही उन्हें भी निशाना नहीं बना लिया जाए।

कार्रवाई को कहा

उन्होंने जाते वक्त देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर को सभी वारदातों के प्रकरण में जल्द कार्रवाई कर आमजन को राहत दिलाने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोयल, राहुल बलसोरा, नीरज शर्मा, सुरेश मीणा समेत कई नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d