Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल, मोती डूंगरी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग से 15 अक्टूबर को पेंशनर भवन देवली में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक निःशुल्क नेत्र शिविर लगेगा।

समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा आधुनिक तकनीक से बिना टांके मोतियाबिंद ऑपरेशन करेंगे। ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल जयपुर में किए जाएंगे तथा दवाइयां, चश्मा, भोजन और ठहरने की सुविधा निःशुल्क रहेगी। मरीजों के जयपुर आने-जाने की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने मरीजों से पहचान पत्र या राशन कार्ड की प्रति, मोबाइल नंबर लाने की बात कही है।



