Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्थानीय सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त की

स्थानीय सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त की


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा सांसद हरिश्चंद्र मीना ने रविवार रात विवेकानंद कॉलोनी स्थित वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन के घर पहुंचकर उनकी माता मनभर देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सांसद मीणा कांग्रेस नेता किस्तूर चंद मीणा के साथ जैन के घर पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भीमराज जैन से उनकी माता की उम्र और निधन की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकेश गोयल, राहुल बलसोरा समेत मौजूद थे। इससे पहले पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, प्रमोद जैन भाया समेत बड़े नेता शोक व्यक्त कर चुके हैं। पार्षद जैन की माता का निधन गत 19 जून को हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d