देवली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित
Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवली की ओर से रविवार को कांग्रेस कार्यालय में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सांसद हरीश चंद्र मीना, जिलाध्यक्ष हरिभाई बैरवा, देवली उनियारा विधानसभा प्रभारी कविता गुर्जर, कांग्रेस मीना कस्तूरचंद मीणा, माया सुवालका समेत 11 मंडल अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में देवली उनियारा विधानसभा प्रभारी कविता गुर्जर ने संगठनात्मक कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष हरिभाई ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। सांसद हरिश्चंद्र मीना ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस मजबूत है और नगर पालिका और पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी और दोनों चुनाव में जीत हासिल करेगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना, नव नियुक्त नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, धीरज मीणा, दीपेंद्र चौधरी, पारस साहू मोंटी, नरेश वर्मा, आशाराम, इरफान आजमी, बीरबल, विनोद जैन, यशकरण, राजू चौधरी आदि मौजूद थे।
इसी तरह पूर्व अध्यक्ष विनोद पुजारी, मुकेश गर्ग, नगर पालिका पार्षद सत्यनारायण सरसड़ी, रामनिवास मीणा, नंद किशोर माली, शानू अब्बासी, नीरज शर्मा, टीकम सेन, शम्मी रंगरेज, राहुल बलसोरा, राजीव जैन, रोहित, चांद खां मसूरी सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


