Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsसुमन रुणवाल अध्यक्ष मनोनीत

सुमन रुणवाल अध्यक्ष मनोनीत

महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नामदेव धर्मशाला में श्री नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज महिला मंडल देवली की बैठक हुई। इस बैठक में महिला मंडल की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें सुमन रुणवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई अध्यक्ष सुमन ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इनमे उपाध्यक्ष शशि छापरवाल, कोषाध्यक्ष सुमन झांकल, सह-कोषाध्यक्ष राकेश थारवान, मंत्री मिली सर्वा, संगठन मंत्री चंद्रप्रभा झांकल, सलाहकार मंत्री शानू डिडवानिया, सांस्कृतिक मंत्री ममता कांवलिया, सिम्पल छापरवाल, मैना डिडवानिया, पिंकी डिडवानिया, टीना ढ़ाढ़िया को मनोनीत किया गया। इसी तरह संरक्षक मंडल में शकुंतला देवी थारवान, शकुंतला थारवान, केदार देवी नथैया, मधु पोखरा, सोरती सर्वा, सुमित्रा बाटू, मुन्नी देवी, मंजू पोखरा, संपर्क मंत्री नोरती सर्वा, मधु कांवलिया, रामकन्या झांकल, इंदुबाला सर्वा को मनोनीत किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d