Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsश्री अग्रसेन जयंति महोत्सव, नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू

श्री अग्रसेन जयंति महोत्सव, नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वाधान में इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर नौ दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आकाश कंछल ने बताया कि जयंति महोत्सव के तहत कार्यक्रम शुरू हुए है एवं इसका समापन 23 सितंबर को होगा। इस दौरान बाजार एवं धर्मशाला सजावट, कैरम प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता , श्री अग्रसेन मेला, जूनियर खेलकूद, हाऊजी गेम, रक्तदान शिविर, लूडो किंग, महिला एवं बालिका खेलकूद, कपल प्रतियोगिता, महिला एवं बालिका सम्मेलन, क्रिकेट प्रतियोगिता, वाहन रैली, श्री अग्रवाल सम्मेलन, ध्वजारोहण, कलश शोभायात्रा, शोभायात्रा, प्रीतिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

पहले दिन बाजार सजावट एवं रात्रि को कैरम प्रतियोगिता से हुई। जबकि 16 सितंबर सुबह 8 बजे नगर पालिका स्थित कोर्ट में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d