Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना “शहरी सेवा शिविर-2025” का आयोजन देवली में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा।
शिविर का उद्घाटन 17 सितंबर सुबह 9:45 बजे देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर द्वारा नगर पालिका परिसर में किया जाएगा। शिविर की एक महीने की अवधि में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि यह शिविर शहरी निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जहाँ उन्हें कई सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने नगर पालिका मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, आमजन से इस कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही है।



