Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊँचा में सत्र 2025-26 के लिए एनसीवीटी योजनान्तर्गत प्रवेश के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सहायक निदेशक प्रशिक्षण अवनेश कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in./E-Mitra कियोस्क के माध्यम से 14 से 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट, योग्यता संबंधी दस्तावेज, अंक तालिका, प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र आदि की फोटो प्रति सहित संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। इसके लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), मैकेनिक डीजल, आर एंड एसी व्यवसायों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है।
जबकि वैल्डर व्यवसाय के लिए 8वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं है। प्रवेश प्रक्रिया 14 से 25 सितंबर तक है।
डाॅक्टर के मुंह से निकल गई चीख, टाॅयलेट सीट पर फन फैलाए कोबरा दिखा


