Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के जन्मदिन पर उमड़े कार्यकर्ता और...

पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के जन्मदिन पर उमड़े कार्यकर्ता और समर्थक

  • गैरोली मोड पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

  • स्वागत के लिए दिनभर लगा रहा तांता


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर गुरुवार को पूर्व कृषि मंत्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुए।

सुबह आंवा स्थित उनके आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. सैनी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसके बाद लकड़ेश्वर महादेव मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। चतरगंज स्थित गंगरावलजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का सिलसिला देवली क्षेत्र तक पहुंचा, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। वहीं गैरोली मोड़ स्थित एक होटल में स्वागत सत्कार समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, आमजन और युवाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. सैनी ने पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीएसटी दरों में कमी से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है।

समारोह में उपस्थित जनसमूह ने एकात्म मानववाद और सेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर जयपुर, टोंक, देवली, हिंडोली एवं अंता विधानसभा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पहुंचकर सैनी का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d