Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपीएम मोदी ने बांसवाड़ा से दी, टोंक जिले को बड़ी सौगात

पीएम मोदी ने बांसवाड़ा से दी, टोंक जिले को बड़ी सौगात

357 नवचयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र मिले


Desk News 25 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में टोंक जिले को भी बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में ईसरदा बांध का लोकार्पण, बीसलपुर बांध परियोजना इंटेक पंप हाउस का निर्माण कार्य, देवली से बीसलपुर व टोडारायसिंह होते हुए जयपुर को जोड़ने वाली बनास नदी पर पुल निर्माण का वर्चुअली शिलान्यास किया।

कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले में कृषि ऑडिटोरियम टोंक, बीसलपुर बांध एवं बनेठा स्थित ईसरदा बांध पर किया गया। इस दौरान ईसरदा बांध पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजपाल सिंह, एडीएम बीसलपुर भूपेन्द्र यादव, उपखण्ड अधिकारी सुमन गुर्जर, अधीक्षण अभियन्ता जितेन्द्र लुहारिया समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। विधायक राजेन्द्र गुुर्जर ने कहा कि यह बांध लाखों लोगों की प्यास बुझाएगा।

उन्होंने अधिकाधिक लोगोें को आयोजित सेवा शिविरों में शामिल होकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्याल स्थित कृषि ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान समेत अन्य जन प्रतिनिधि ने राजकीय सेवा में 357 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नवचयनितों के चेहरे पर राजकीय सेवा में आने की खुशी एवं उत्साह नजर आया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटूलाल बैरवा समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह बीसलपुर बांध पर आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी देवली रुबी अंसार, बांध परियोजना के अभियंताओं समेत स्थानीय लोग शामिल हुए।

जयपुर और अजमेर द्वितीय फेज पेयजल आपूर्ति के लिए 1000 एमएलडी इंटेक निर्माण कार्य का भी वर्चुअली शिलान्यास हुआ। इस कार्य को 24 माह में पूर्ण किया जाना है। कार्य पूर्ण होने के बाद दो अलग-अलग पाईप लाईनों द्वारा जयपुर और अजमेर में द्वितीय फेज के लिए जल आपूर्ति की जाएगी।

कांग्रेस की लूट को समाप्त किया बीजेपी ने, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में क्या-क्या कहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d