Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceधूमधाम से मनेगी अजमीढ़ जयंती: कैलाश सोनी बने अध्यक्ष

धूमधाम से मनेगी अजमीढ़ जयंती: कैलाश सोनी बने अध्यक्ष


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार उत्थान समिति समाज देवली द्वारा आगामी अजमीढ़ जयंती को तहसील स्तर पर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश चन्द सोनी ने बताया कि इसे लेकर बुधवार रात स्वर्णकार समाज की धर्मशाला देवली में संरक्षक पुरुषोत्तम सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व चैयरमेन नगर पालिका देवली कैलाश सोनी को अजमीढ़ जयंती आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं इस वर्ष भी जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को स्वर्णकार समाज की धर्मशाला, देवली में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन तहसील स्तरीय कार्यक्रमों में शोभायात्रा का आयोजन होगा, साथ ही सम्मान समारोह, महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता और बच्चों के विशेष कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d