“सेवा पखवाड़ा की गतिविधियां”
Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली ने प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान को लेकर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया।
सुबह कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्कल पर साफ-सफाई की व लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके बाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए’। वहीं सेवा पखवाड़ा’ के तहत आयोजित शिविरों का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, नगर पालिका ईओ सुरेश मीना, बीजेपी शिवजीराम प्रतिहार, प्रेमचंद शर्मा, आरपी धाकड़, पार्षद संजय सिंहल, पार्षद संतोष ग्वाला, उमाशंकर खूंटेटा, रमेश चाष्टा, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम, नवल किशोर चतुर्वेदी, मुकेश मीना, नवनीत धाकड़, सुनील जैन, नंद सिंह शक्तावत, कुलदीप सेन, शकील कुरैशी, ललित तेजी, सत्यनारायण भदादा महिला मंडल अध्यक्ष आशा भदादा, राजकुमारी सेन, शिव धाकड़, गौरव बैरवा, भानु ग्वाला सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जयंती मनाई, संकल्प लिया
पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, देवली में महान विचारक और समाजसेवी पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां ओजस अग्रवाल ने कहा कि पं दीनदयाल ने “अंत्योदय” का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है। अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस की लूट को समाप्त किया बीजेपी ने, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में क्या-क्या कहा


