Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर नवयुवक मंडल व हनुमान नगर कुचलवाड़ा कला द्वारा आयोजित शरद नवरात्रि गरबा-डांडिया महोत्सव, इस बार गौतम गार्डन में अपनी रौनक बिखेर रहा है।
बुधवार के कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमितेश भारद्वाज, बृजेश भारद्वाज, गौरव चतुर्वेदी, और मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पंकज शर्मा सहित अतिथियों ने भाग लिया। गरबा कमेटी ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। महोत्सव में सिर्फ डांडिया ही नहीं, बल्कि महिला-बालिका गरबा नृत्य, पुरुष नृत्य, मिक्स डांस और कई रोचक खेल भी आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में चेयर रेस और बॉल पास आदि मनोरंजक खेल होंगे।

https://thepoliticaltimes.live/bjp-has-ended-the-loot-of-congress-know-what-pm-narendra-modi-said-in-banswara/


