Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना हनुमाननगर ने 2 साल से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी अपराधी राजबहादुर सिंह राणावत को गिरफ्तार किया है। जिस पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
दरअसल आरोपी राजबहादुर सिंह पुत्र रामसिंह राणावत निवासी इंद्रा कॉलोनी ऊंचा थाना हनुमाननगर जिला भीलवाड़ा है। आरोपी पर धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज था, जिसमें आरोपियों ने परिवादी नीमराज मीणा निवासी मायला पोल्या को धोखाधड़ी कर पूर्व में बिके हुए भूखंड को करीब तीन लाख रुपए में बेच दिया था। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम में थानाधिकारी गणेश मीणा, कांस्टेबल लालाराम, राजेंद्र और हरिप्रकाश शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार करने में लालाराम का विशेष योगदान रहा। मामले में आरोपी रंगलाल मीणा और लोकेश कुमार मीणा पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि राजबहादुर 2 साल से फरार चल रहा था।



