Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा अधिकारी टोंक मदन लाल गुर्जर ने रविवार को देवली में विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए है।
इनमें मसाले, मैदा एवं तेल शामिल है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मैसर्स राजूलाल कन्हैयालाल से धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर का नमूना मैसर्स बंसल ट्रेडर्स से, कच्ची घानी सरसों तेल वीर हनुमान शुगर बॉइल कनफेक्शनरी से एवं महावीर प्रसाद निर्मल कुमार से आशीर्वाद गोल्ड मैदा का नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के मद्देनजर मिलावट को रोकने को लेकर की गई उक्त कार्रवाई के चलते शहर के कई किराना व्यापारी एवं खाद्य विक्रेताओं ने अपनी दुकान बंद कर दी। नमूने की कार्रवाई से बचने के लिए देर शाम तक किराना एवं खाद्य पदार्थों की दुकान बंद रही।



