हनुमान नगर क्षेत्र में हुई कई प्रतियोगिताएं
Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में अग्रवाल महिला मंडल की ओर से रविवार को नवरात्र के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला परिसर में देवी स्वरूपा 151 से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया।
महिला मंडल की अध्यक्ष हंसा गोयल ने बताया कि कन्याओं को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में सभी वर्गों की कन्याओं को शामिल किया गया, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इसी तरह गौतम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार को महिला जनप्रतिनिधि, सीनियर सिटीजन और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महिलाएं अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर थाली और दीपक सजावट प्रतियोगिता, गरबा नृत्य, पुरुष नृत्य, मिक्स डांस और रोचक खेलों का आयोजन किया गया। अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। वही खेलों में स्टैचू, चेयर रेस, बाल पास, चम्मच रेस भी आयोजित हुए।

जेल में बेेखौफ होकर पिस्टल दिखाई और बनाया वीडियो, हैरान कर देगा मामला


