Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिक्षा से बदलती है समाज की दशा, 20 प्रतिभाएं सम्मानित

शिक्षा से बदलती है समाज की दशा, 20 प्रतिभाएं सम्मानित


Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा देवली में प्रथम ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया।

हारून अंसारी और आबिद खान ने बताया कि यह कार्यक्रम पहलवान शाह बाबा की दरगाह शरीफ पर रविवार अपरान्ह 3 बजे आयोजित हुआ। यहां देवली की एसडीएम रुबी अंसार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। एसडीएम ने संबोधन में शिक्षा, संस्कार, संकल्प, समर्पण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अहमद ने सोसायटी के उद्देश्यों की जानकारी दी और बताया कि शिक्षा से ही समाज और कौम की हालत बदली जा सकती है। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र की समाज की 20 प्रतिभाओं को “सनद-ए-ऐजाजी” मोमेंटों और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाओं ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज में अपनी पहचान बनाई है। मंच संचालन मौलाना दिलकश रजा ने किया।

कार्यक्रम में सोसायटी के कोषाध्यक्ष फिरोज अब्बासी, सलीम कुरैशी, शमी रंगरेज, डॉ. नफीस, डॉ. फहीम, डॉ. सना अवेश खान और आरिफ अपोलो सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाल कलाकार समेत दो की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d