Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्मृति परिवर्तन वर्षा योग के तहत रविवार को विशेष पूजा में अटल उद्यान में मुनि प्रणीत सागर महाराज के सानिध्य में जिन सहस्रनाम एवं सर्वरोग निवारक महामंत्रों की जाप्यानुष्ठान एवं आराधना की गई।
मुनि ने श्रावकों से 1008 लौंग से आहुति चढ़वाई एवं सभी को जाप्य से प्रतिष्ठित हुई लौंग का पानी सेवन करवाया। मुनि ने बताया कि यह जाप की हुई लौंग का फल जीवन में फलीभूत होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं अन्य किसी बीमारी के लिए भी उपयोग में लिया जा सकता है। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि यह अनुष्ठान जैन-अजैन सभी के लिए रखा गया। चातुर्मास कमेटी एवं अग्रवाल समाज 84 युवा परिषद के संयोजन में यह आयोजित हुआ। मुनि संघ की आहारचर्या भी अटल उद्यान में बने मंच पर ही हुई।
मंच संचालन नेमीचंद जैन एवं अनिल जैन ने किया। इस दौरान नगर पालिका ईओ, नगर पालिका अध्यक्ष, पंकज जैन सर्राफ का इस आयोजन में सहयोग पर आभार व्यक्त किया गया।


