Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बंगाली कॉलोनी में शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे लेकर प्रतिदिन सुबह-शाम समाज की महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता दुर्गा की आरती कर रही हैं।
बुधवार दोपहर मंदिर परिसर में विशेष हवन का आयोजन हुआ। इस दौरान बंगाली समाज के महिला-पुरुषों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की। बंगाली समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में माता की आरती कर रही हैं। ढाक-ढोल की थाप और शंखध्वनि के बीच आरती का दृश्य भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
अशोक मंडल ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन आरती, भजन संध्या और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम विजयादशमी तक होंगे, जिसका समापन 3 अक्टूबर को विशाल विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगा।
विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़


