हेल्थ न्यूज़
Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मनोचिकित्सक डॉ. नितिन पाल सिंह गंडोक 2 अक्टूबर को देवली में मनोरोग से संबंधित बीमारियों में मरीजों को परामर्श देंगे।
यह परामर्श उप जिला चिकित्सालय के सामने स्थित श्रीबालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर दिया जाएगा। डॉ. नितिन पाल सिंह देवली निवासी हैं। वह पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में एक सलाहकार मनोचिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ. नितिन पाल सिंह रोगियों को निराशाजनक विचार, नींद की समस्या, घबराहट, तनाव, नशे की लत (अफीम, गांजा, चरस), संबंधी समस्याएं, पुरुष रोग, भूलने की बीमारी और माइग्रेन जैसी कई समस्याओं का उपचार देंगे। यहां गुरुवार दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक परामर्श मिलेगा।



