Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दशहरे के मौके पर नगर पालिका मंडल की ओर से आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के अनुसार, रावण का पुतला 51 फीट का होगा, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 31-31 फीट ऊंचे होंगे। यह आयोजन पूर्व की तरह हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में होगा, जहां आतिशबाजी भी की जाएगी। शाम को श्रीराम का जुलूस मुख्य मार्गों से होकर हायर सेकेंडरी परिसर में पहुंचेगा, जहां रावण समेत सभी पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान श्रीराम की शोभायात्रा का स्वागत भी किया जाएगा।
गांधी जयंती पर होगी रामधुनी
महात्मा गांधी जयंती के मौके पर शहर के गांधी पार्क में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 8 बजे रामधुनी का कार्यक्रम रखा गया है। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और उनके प्रिय भजनों का गान होगा।

विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़


