Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा का बुधवार को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र का दौरा रहा। देवली पहुंचने पर जयपुर चुंगी नाका पर सांसद का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन, पार्षद रामनिवास मीणा, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह मीणा और नीरज शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद मीणा ने इस दौरान मालेड़ा में एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने नासिरदा में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में भाग लिया और रतनपुरा में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शाम को सांसद हरीश चंद्र मीणा सर्किट हाउस लौटे और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके हालचाल जाने। इस दौरान पार्षद भीमराज जैन और अन्य स्थानीय नेताओं ने उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।
समस्याओं को सुनकर सांसद ने कहा कि भाजपा के राज में लोगों को सरकार होने का अहसास तक नहीं है। यहां भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। इस दौरान कांग्रेस नेता व पार्षद पंकज जैन सर्राफ, राहुल बलसोरा, रामनिवास मीणा, त्रिलोक चंद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नरेश मीणा बोले, अपने सगे भाई को मार देते है, उसका गला रेत देते हैं, आखिर ऐसा क्यो कहा?


