Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessशुक्रवार से सजेगा 'दीवाली स्पेशल फैशन फेयर'

शुक्रवार से सजेगा ‘दीवाली स्पेशल फैशन फेयर’

तीन दिवसीय प्रदर्शनी


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिलाओं के रोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सखी सहेली ग्रुप द्वारा ‘दीवाली स्पेशल फैशन फेयर एग्ज़ीबिशन’ का उद्घाटन 3 अक्टूबर को किया जाएगा।

तीन दिवसीय यह मेला 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्घाटन कल सुबह 10 बजे रावण चौक के पास टीनशेड परिसर में होगा। कमलेश मूंदड़ा व मोनिका सुराणा ने बताया कि प्रदर्शनी में इस बार करीब 35 आकर्षक स्टॉल होंगे। इसमें साड़ियाँ, सूट, विशेष बंगाली साड़ियाँ, ब्राइडल ज्वेलरी, ब्राइडल आउटफिट्स, इमिटेशन ज्वेलरी, पर्स, बच्चों के खिलौने, होम डेकोर आइटम्स, बेडशीट्स, फैब्रिक और सजावटी व उपहार सामग्री शामिल हैं। यह मेला सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन देवली एसडीओं करेंगी।

प्रतिमा विसर्जन में हो गई बड़ी अनहोनी, दो युवतियां समा गई मौत में

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d